फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, बंद मिले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं बंद मिले स्कूल तो कहीं शिक्षक नदारद
विज्ञापन


गोंडा। दो जुलाई से शुरू हुए शिक्षासत्र के पहले दिन बारिश ने खलल डाली। दूसरे दिन शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा में रुचि नहीं दिखाई। यह सच्चाई मंगलवार को डीएम व सीडीओ के औचक निरीक्षण में दिखी। दो अधिकारियों को कहीं पर स्कूल गेट में ताला लटकता मिला तो कहीं शिक्षक नदारद थे।

डीएम ने बच्चों से सुना पहाड़ा
डीएम प्रभांशु श्रीवास्तव सुबह बालपुर प्रथम, द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर पहुंच गए। बारिश होने के कारण प्राथमिक विद्यालय बालपुर में केवल पांच बच्चे व शिक्षक ब्रिजेंद्र त्रिपाठी डीएम को मिले।
विज्ञापन


डीएम ने पहुंचते ही यहां अनुपस्थिति पंजिका मांगी। तीन विद्यालयों में आठ शिक्षक नदारद मिले। प्राथमिक विद्यालय बालपुर प्रथम में शिक्षिका शिखा सिंह, हर्षिता सिंह, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षिका आशा सिंह, शिक्षामित्र सुनीता देवी व अर्चना, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम अनुदेश रजनी सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मेें दिलीप सिंह व सुनीता मिश्रा नदारद रहे।

डीएम प्रभांशु ने बालपुर प्रथम में आए पांच बच्चों का आईक्यू चेक किया। डीएम के कहने पर एक बच्चे 19 का तो दूसरे बच्चे ने नौ का पहाड़ा सुनाया। इसके अलावा शब्द लिखकर बच्चों से पढ़वाया। बच्चों की शिक्षा से डीएम संतुष्ट नजर आए।


गेट पर खड़े थे नौनिहाल

झंझरी शिक्षा क्षेत्र के छावनी सरकार प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण सीडीओ अशोक कुमार ने किया। सीडीओ ने बताया कि एक ही परिसर में बने दोनों विद्यालय बंद थे। विद्यालय की बाउंड्रीवाल से लगा गेट पर ताला जड़ा था।

यहां तीन बच्चे गेट पर खड़े थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक शिक्षक नही पहुंचे थे। यह गंभीर स्थिति है। सीडीओ ने बताया कि कक्षा सात के फैजान व प्रेम तथा कक्षा पांच की फरजाना बानो तीन बच्चे गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे।

तीनों बच्चों ने बताया कि कुछ बच्चे और आए थे लेकिन स्कूल न खुलने के कारण वापस लौट गए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है तथा बीएसए को निर्देश दिया गया है कि गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई करें।

14वें वित्त से स्कूल की कराएं मरम्मत

बालपुर प्रथम स्कूल की रंगाई पुताई न होने तथा फर्श आदि टूटने पर डीएम ने कहा कि स्कूल का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रधान को निर्देश दिया जा रहा है कि वे 14 वें वित्त से स्कूल कीफर्श, टाइल, रंगाई पुताई कराएं।
विज्ञापन


कई साल से खराब इंडिया मार्का हैंडपंप देख कर डीएम ने नाराजगी जताई और तुरंत रिबोर कराने का निर्देश दिया। डीएम के वापस आते ही जल निगम ने नल को रिबोर करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें