फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर नाजिल मैन से लूट5

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर नकदी लूटी

गोंडा। नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के समीप पूर्व मंत्री पंडित सिंह के पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह पेट्रोल डलवाने के बहाने आए बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक में 500 का पेट्रोल डलवाया। पंप कर्मचारी ने रुपये मांगे तो उसे धमकाकर तीन हजार रुपये लूट लिए।

शोर सुनकर गांव वालों ने दौड़ाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से पूरे जनपद में चेकिंग लगा दी गई। मगर लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप है। यहां काम करने वाले कन्हैया लाल तिवारी निवासी भुड़कुड़ी थाना खरगूपुर ने बताया कि वह रविवार सुबह पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डाल रहा था तभी बिना नंबर की एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उससे बाइक में पांच सौ का पेट्रोल डालने को कहा।

उसने बाइक में पेट्रोल डालने के बाद जब उनसे रुपये मांगे तो दोनों उससे भिड़ गए और मारपीट कर उससे तीन हजार रुपये लूट लिए। कन्हैया लाल के मुताबिक उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।

इसी बीच शोर सुनकर गांव के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की और भाग निकले। लूट की सूचना पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग लगा दी गई। मगर बदमाश हाथ नहीं लगे।

पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने मौके पर पहुंचकर नाजिल मैन कन्हैयालाल व गांव वालों से बदमाशों के हुलिया की जानकारी ली। नाजिल मैन कन्हैया लाल तिवारी ने थाना नवाबगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए थाना नवाबगंज समेत स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें