फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे को भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे को भटके मरीज
10 दिन के भीतर जिला अस्पताल में दूसरी बार खत्म हुई प्लेट
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिला अस्पताल मे डिजिटल एक्सरे की प्लेट एक बार फिर से खत्म हो गई है। जिसके कारण मंगलवार को जिला अस्पताल में एक्सरे कराने आए मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ा। इसमें उन्हें अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ी। जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों को कभी डिजिटल एक्सरे तो कभी सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

आए दिन मरीजों को इसके लिए अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ती है। अभी 10 दिन पहले ही जिला अस्पताल में एक्सरे व सीटी स्कैन मशीन की प्लेट खत्म हो जाने से दो दिन मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा था। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की प्लेट खत्म हो गई। जिससे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। डिजिटल एक्सरे के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा। वहीं बाहर से एक्सरे कराकर उनके लौटते-लौटते डाक्टरों की ओपीडी का समय खत्म हो जाने से कई मरीजों को डाक्टरों की परामर्श तक नहीं मिल पाई। प्रभारी सीएमएस डा.बीसी गुप्ता ने बताया कि सोमवार तक एक्सरे की प्लेट थी। लेकिन मंगलवार को एक्सरे की प्लेट खत्म हो जाने से कोई भी एक्सरे अस्पताल में नहीं हो पाया। उम्मीद है बुधवार को एक्सरे प्लेट आ जाएगी। जिसके बाद एक्सरे होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें