फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट टीम चयन के लिए 11 खिलाड़ी हरिद्वार रवाना

विज्ञापन
गोंडा के नवाबगंज से रवाना हुई खिलाड़ियों की टीम जो हरिद्वार पहुंचकर लेंगे अंडर 14 क्रिकेट चयन ट्र? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के युवाओं की एक टीम रविवार को अंडर 14 क्रिकेट में चयन ट्रायल के लिए हरिद्वार रवाना हो गयी। चयन ट्रायल में शामिल होने की खुशी युवाओं के चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस चयन ट्रायल में शामिल दो युवाओं के न जा पाने की निराशा भी दिख रही थी। ये सभी युवा नंदिनी व कानपुर के स्पोर्ट्स मैदान पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। सभी युवाओं को अपने चयन का भरोसा है।
विज्ञापन

इस ग्रुप में अभिजीत कौशल, आकाश राजपूत, कीर्तिवर्धन, मृत्युंजय श्रीवास्तव को अपने चयन का पूरा भरोसा है। जिले के नवाबगंज नगर से ग्यारह युवाओं की एक टीम हरिद्वार में अंडर 14 क्रिकेट में चयन ट्रायल में भाग लेने जा रही है। इस युवा टीम के ज्यादा तर युवा मध्यम वर्ग के व्यवसायी व किसानों के घर के हैं।
युवाओं में आकाश राजपूत, मृत्युंजय श्रीवास्तव, कीर्तिवर्धन, अभिजीत कौशल, कुंदन श्रीवास्तव, अंशुल, अजय निषाद, विकास पांडेय, मंयक, आदित्य, निश्चय गुप्ता, शिवम सिंह चयन ट्रायल में भाग ले रहे है। खेल प्रेमियों व अन्य लोगों ने बच्चों के चयन के लिए शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें