फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बेटी ने मिस्बाह ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप का अवार्ड जीत बढ़ाया मान

विज्ञापन
गोंडा में मिस्बाह खान जिसने ताईक्वाडो में हासिल किया चैंपियनशिप। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। परों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। किसी शायर की इस बात को अपने हिम्मत व हौसलों से शहर की एक बेटी मिस्बाह खान ने उत्तराखंड में हुए नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का अवार्ड जीत कर सच साबित कर दिखाया है। नेशनल चैपिंयनशिप का अवार्ड लेकर घर लौटने पर रविवार को उसका लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला महराजगंज निवासी मसूद खान की बेटी मिस्बाह खान का चयन उत्तराखंड के महाराणा प्रताप सिंह स्पोर्ट कालेज में 24 व 25 अगस्त को खेले गये 11वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हुआ था। मिस्बाह ने ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप का फर्स्ट प्राइज का अवार्ड अपने नाम कर लिया। इसमें खेल आयोजन समिति की ओर से समारोह में अवार्ड प्रदान किया गया। अवार्ड लेकर घर लौटने पर उसका लोगों ने स्वागत किया। मिस्बाह खान नगर के सर सैय्यद गर्ल्र्स इण्टर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है।
मिस्बाह जब अवार्ड लेकर अपने कालेज पहुंची तो कालेज के प्रेसीडेंट सगीर उस्मानी, मैनेजर जियाउल इस्लाम, प्रिंसिपल फरीदा व टीचर जहीर अहमद आदि ने उसका स्वागत किया। इस मौके पर कालेज के प्रेसीडेंट सगीर उस्मानी ने कहा कि बेटियों को पढने खेलने का अवसर दिया जाना चाहिए। आज के दौर में बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। अभाव में रहकर बेटी ने अपने पढ़ाई के साथ खेलने को भी तरजीह दी उसने लगातार प्रेक्टिस की। मिस्बाह ने देश के लिए अपने खेल से गोल्ड लाने की इच्छा जतायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें