फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1070 उम्मीदवारों ने भरा परचा

Tue, 17 Nov 2015 11:45 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। गैसड़ी ब्लॉक में प्रधान पद के कुल 115 पदों सापेक्ष 1070 उम्मीदवारों ने तथा ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 1237 पदों के सापेक्ष 1595 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन


पचपेड़वा ब्लॉक के आरओ रात आठ बजे तक नामांकन पत्रों की सूचना नहीं उपलब्ध करा सके। बुधवार तथा गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोनों ब्लॉकों में नामांकन के लिए दिनभर उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी रही।

गैसड़ी ब्लॉक के आरओ एके सक्सेना ने बताया कि ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 1070 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है।

ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 1409 पदों के सापेक्ष कुल 1595 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है। पचपेड़वा ब्लॉक के आरओ एपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक में ग्राम पंचायत के कुल 101 पदों के सापेक्ष ग्राम प्रधान पद के लिए मंगलवार देर शाम तक नामांकन पत्र जमा किये गये।
विज्ञापन


रात आठ बजे तक ब्लॉक में कुल जमा हुए नामांकन पत्रों की गिनती नहीं हो सकी थी। आरओ ने बताया कि ब्लॉक की कुल 11 न्याय पंचायतों में से केवल छह न्याय पंचायतों के ही नामांकन का रिकार्ड मिल पाया है। उन्होंने रात नौ बजे तक नामांकन पत्रों के जमा होने की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही।

दोनों ब्लॉकों में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


देर शाम तक दोनों ब्लॉकों में नामांकन पत्र दाखिल करने की गहमागहमी जारी रही। बुधवार तथा गुरुवार को दोनों ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें