फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने एसडीएम समेत नौ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त ने एसडीएम समेत नौ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

खाद्यान्न सत्यापन व वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने बार-बार चेतावनी के बावजूद खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में सुधार न करने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। मण्डालयुक्त सभागार में आयोजित पीडीएस की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों सहित नौ अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

मण्डलायुक्त ने एसडीएम सदर गोंडा वीके सिंह व एसडीएम तरबगंज उमेशचन्द्र उपाध्याय को आधार फीडिंग खराब पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है तो वहीं छ: माह से अधिक समय बीत जाने पर भी कोटे की दुकानों के निलंबित रखने पर तथा आधार फीडिंग एवं मोबाइल पंजीकरण में अपेक्षित प्रगति न आने पर तथा राशन कार्ड सत्यापन कार्य पूरा न कराने पर अशोक कुमार पूर्ति निरीक्षक सदर गोंडा, बालेश्वर त्रिपाठी पूर्ति निरीक्षक करनैगलंज, दिनेश वर्मा पूर्ति निरीक्षक बभनजोत, राम नरयानण वर्मा पूर्ति निरीक्षक मनकापुर, बृजेश कुमार मिश्रा पूर्ति निरीक्षक तरबगंज, शम्भूनाथ पूर्ति निरीक्षक बलहा बहराइच तथा हरीश दूबे पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज बहराइच को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बैठक में मण्डलायुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियो को जमकर फटकार लगाते हुए मोबाइल पंजीकरण आज रात तक कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि दो माह से अधिक समय से निलम्बित कोटे की दुकानों को एक सप्ताह के निस्तारण कराकर आवंटित कराना सुनिश्चित करें जिससे जनसामान्य को राशन प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि रिक्त दुकानों के लिए डीएम से अनुमोदित कराकर तत्काल प्रभाव से बीडीओ को प्रस्ताव भेजवाएं। उन्होंने कहा कि दुकानों के आवंटन में कोई भी अरोध उत्पन्न करने का प्रयास करे तो कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने त्रिस्तरीय सत्यापन की रिपोर्ट संकलित कर दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। बैठक में आयुक्त ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे सब अपनी कार्यशैली सुधार लें वरना अब कठोर कार्यवाही होगी। बैठक में एसडीएम सदर गोंडा, एसडीएम तरबगंज, उपायुक्त खाद्य देवीपाटन मण्डल, डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम सिंह, मण्डल के जनपदों के डीएसओ पूर्ति निरीक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें