जिले के झंझरी ब्लाक के ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा में प्रधा मंत्री आवास योजना में हुए बड़े पैमाने में घोटाले के मामले में ब्लाक के एडीओ आईएसबी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में मिली शिकायतों की जांच में सीडीओ दिव्या मित्तल ने बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी।
एक सप्ताह पहले मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी से झंझरी ब्लाक के ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा में प्रधान मंत्री आवास योजना में बड़ा घपला किये जाने की गोपनीय शिकायत की गई थी। बड़े पैमाने पर हुए घपले के मामले को मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर उसी दिन छापेमारी की।
झापेमारी में उन्हें ब्लाक के अभिलेखों व ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा के मजरे लोहराजोत में बड़ी अनियमित्ता मिली। उन्होंने इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी से ग्राम प्रधान व सचिव व अन्य चार के खिलाफ केस दर्ज कराया ।
बल्कि ब्लाक के एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह को घर बैठे सत्यापन रिपोर्ट लगाने दोषी पाया । इस उन्होंने एडीओ के खिलाफ डीओ लेकर लिख दिया था। इसी के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी ने एडीओ आईएसबी भूपेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। सीडीओ दिब्या मित्तल ने बताया कि शासन ने एडीओ को सस्पेंड कर दिया है।