फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश के कारण गिरा 100 साल पुराना मकान

Wed, 02 Jul 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम का मिजाज बुधवार को लगातार बदलता रहा। बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश के कारण राधाकुंड मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना मकान ढह गया।
विज्ञापन


बुधवार भोर बजे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। हवा की गति कम होने के कारण उमस बढ़ गई। किसान बारिश की प्रतीक्षा करते रहे, वहीं उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर दिखाई पड़े। शाम को फिर मौसम सुहाना हो गया।

जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद बुधवार सुबह करीब सात बजे राधाकुंड मोहल्ले में स्थित अहमद अली का मकान गिर गया। हादसे के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। लेकिन घर का सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन


अहमद अली ने बताया कि मकान करीब 100 साल पुराना था। उन्होंने मकान के मरम्मत के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। बरसात के बाद नगर पालिका के सभी वार्डों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल लाइंस, सरकुलर रोड, आवास विकास कॉलोनी में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें