फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रत्येक न्याय पंचायत में 100 स्वयंसेवक लगाएंगे शाखा

Fri, 20 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 2025 में संगठन की स्थापना के 100 साल पूरे होने तक प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नियमित शाखा शुरू करने का लक्ष्य बनाया है। प्रत्येक शाखा में कम से कम 100 लोग शामिल होंगे। ये बातें बृहस्पतिवार को बस स्टॉप के पास एक लॉन में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक में आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को तोड़ने का षड्यंत्र चल रहा है। इसके लिए तरह तरह के कुचक्र रचे जा रहे हैं। सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से स्वयंसेवक देश के तीन लाख से अधिक गांवों तक कार्य विस्तार कर चुके हैं।
शताब्दी वर्ष में हम संघ के लिए क्या कर सकते हैं इस बारे में स्वयंसेवकों को सोचना है। सभी स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वावलंबन तथा नागरिक कर्तव्य के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जिला प्रचारक अनिल कुमार ने संघ नियमित शाखा में शामिल होने की अपील की। इस दौरान श्रीमान सिंह, ओम प्रकाश, प्रवीण, अश्वनी, सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, अरुण शुक्ल, सूर्य नारायण तिवारी, केके श्रीवास्तव, राकेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें