फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बंदी से मिलने पहुंची किशोरी के झोले में मिले 10 कारतूस

Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला कारागार में बृहस्पतिवार को बंदी हर्षू से मुलाकात करने पहुंची किशोरी के पास पिस्टल के 10 कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। जेल गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान उसका पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया। नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी जिला कारागार में पॉक्सो मामले में निरुद्ध बंदी हर्षू से मिलने पहुंची थी। आरोपी जून से बंद है। मुलाकात के लिए किशोरी की ओर से लगाए गए अभिलेखों की जांच की गई तो उसका पहचान पत्र फर्जी निकला। सुरक्षा मानकों के तहत उसके सामान की तलाशी ली गई तो झाेले में पिस्टल के 10 कारतूस बरामद हुए।
कारतूस मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जेलर आफताब अहमद अंसारी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किशोरी अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल के कारतूस लेकर जेल पहुंची थी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी इंटर की छात्रा है। रिपोर्ट दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किशोरी से बात कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह कारतूस जेल तक किस उद्देश्य से लेकर गई थी। मुलाकात के लिए उसने फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें