फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Fri, 07 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में शुक्रवार को संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिन्हा की जयंती पर मेहंदी, राखी निर्माण, एकल गायन तथा हिंदी-अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापक डॉ. आनंदिता रजत ने डॉ. कृष्णा सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मेहंदी प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें फातिमा ने प्रथम, बुशरा इस्माइल ने द्वितीय तथा आर्या तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा गंगवार और आलिशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। राखी निर्माण प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कशिश रॉय को प्रथम, संजना जायसवाल को द्वितीय तथा जारा अली को तृतीय स्थान मिला। सीमा वर्मा एवं अर्चना चौहान को सांत्वना पुरस्कार मिला।
एकल गायन प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। माही त्रिपाठी ने प्रथम, अंशिका कौशल ने द्वितीय तथा सौम्या सोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सिमरन शुक्ला व ईशा श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। हिंदी काव्य पाठ में निहारिका प्रथम, कशिश द्वितीय और संज्ञा तृतीय रहीं, जबकि अंग्रेजी काव्य पाठ में आस्था द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें