फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ की सजा पांच जूते

Thu, 16 May 2013 12:28 AM IST
कैलसा (अमरोहा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को भरी पंचायत में पांच जूते मारने की सजा दी गई। उसने छात्रा से माफी भी मांगी।
विज्ञापन


इसके बाद शोहदे को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने भी पंचायत के फैसले के बाद कोई कार्रवाई नहीं की।

उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव की एक छात्रा रोजाना कालेज में पढ़ने जाती है।

अंबरपुर गांव के एक शोहदे ने काफी दिन से उसका रास्ता निकलना दूभर कर रखा था।

छात्रा ने छेड़खानी का विरोध भी किया। लेकिन, शोहदे की हिम्मत बढ़ती चली गई। बुधवार को बात हद से गुजर गई।

अश्लील हरकत करते हुए युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ने का दुस्साहस तक कर डाला। यह हरकत छात्रा को बर्दाश्त नहीं हुई और घर जाकर आपबीती सुना दी।

गुस्साए परिजन थाने पहुंच गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी जा पहुंचे और पंचायत में फैसले की रजामंदी बन गई।

दोपहर बाद जुटी पंचायत में युवक के पांच जूते मारे गए और छात्रा से माफी मांगने पर विवाद निपटा दिया गया।

थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्ष में फैसला हो गया है। तहरीर मिलती तो निश्चित कार्रवाई की जाती। जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देशभर में हंगामा बरपा हो।
विज्ञापन


कानून में संशोधन के साथ मद्द के लिए हेल्पलाइन खोली जा रही हों। लेकिन, अमरोहा में तो हालात एकदम जुदा है। घर की चारदीवारी से लेकर सड़क तक महिलाओं पर जुल्म थम नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें