फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंकल' ने लूटी अस्मत, लड़की ने दी जान

Thu, 27 Jun 2013 12:30 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब दो बजे माता-पिता घर का दरवाजा पीट रहे थे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। घर में अकेली बेटी कोई जवाब नहीं दे रही थी।
विज्ञापन


लेकिन जब घर का दरवाजा खुला तो मां बाप के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों के भी होश उड़ गए। 12वीं की छात्रा उमा (परिवर्तित नाम) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

सुसाइड नोट में उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उससे गलत काम किया है। इस वजह से वह खुदकुशी कर रही है।

पुलिस ने आरोपी अंकल के खिलाफ रेप और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। छात्रा के एक दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उमा के माता-पिता गांव गए थे। मंगलवार रात करीब दो बजे वे गांव से घर लौटे, तो दरवाजा पीटते रहे पर वह नहीं खुला। आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजे का कुंडा तोड़ा और भीतर पहुंची तो देखा कि साड़ी के फंदे से उमा का शव झूल रहा था। नीचे पलंग पर छात्रा का मोबाइल और सुसाइड नोट पड़ा था।

सुसाइड नोट पर छात्रा ने लिखा था कि पप्पू अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसकी वजह से उसे जान देनी पड़ रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पप्पू को दबोच लिया।

पप्पू ने बताया कि उमा के साथ उसने कुछ नहीं किया है। उसके कमरे में देर रात उसका प्रेमी अतिन उर्फ गोलू था। इस पर पुलिस जूही गढ़ा से गोलू को भी पकड़ लाई।
विज्ञापन


गोलू ने पुलिस को बताया कि वह उमा के बुलाने पर उसके घर गया था लेकिन तभी पप्पू वहां आ गया और उसने धमकाते हुए उसे घर से भगा दिया। इसके बाद उमा के साथ क्या हुआ, उसे नहीं मालूम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें