फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया क्षेत्र के बरुइन गांव निवासी मनोज सिंह के सात वर्षीय पुत्र युवराज सिंह ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम ईवेंट में रजत पदक पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

तीरंदाजी संघ के जिला सचिव नंदू दूबे ने बताया कि आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 23 से 25 मई तक आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रिकर्व टीम इंवेंट में युवराज अर्जुन कुलक्षेष्ठ प्रसन्न को रजत पदक मिला है। इन खिलाड़ियों ने अंडर-नौ आयु वर्ग में प्रतिभाग किया था। युवराज क्षेत्र के बरुइन गांव का रहने वाला है। उसने महज सात वर्ष की उम्र में ही निशाना साध कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्तमान समय में युवराज द्रोणा तीरंदाजी अकादमी का एक उभरता सितारा है। अकादमी के कोच समीर मंडल ने बताया कि युवराज परिश्रमी खिलाड़ी है। बताया कि संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश ने सभी तीरंदाजों को ग़ाजीपुर तीरंदाजी संघ की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें