राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन शाखा द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय बड़ा महादेवा पीरनगर पर बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्वांचल उपाध्यक्ष एसके भाष्कर ने कहा कि अवर अभियंता संवर्ग न्यूनतम संसाधन पर बिना समुचित व्यवस्था के कार्य करने पर विवश हैं। किसी तरह आपातकालीन कार्य को स्वंय के व्यवस्था से कार्य कराया जा रहा है। फिर भी निरंकुस प्रबंधन अपनी कमियों को छुपाने के लिए किसी भी अवर अभियंता को अन्यापूर्ण तरीके से निलंबित कर दे रहा है। इसका संगठन विरोध करता है। अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि अगर गलत तरीके से किए गए निलंबन को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो जिले के समस्त अवर अभियंता/प्रोन्नत अभियंता संपूर्ण कार्य का बहिष्कार कर 10 बजे से पांच बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे। इससे विद्युत् उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में होने वाले किसी भी प्रकार के औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी उच्च प्रबंधन की होगी। वहीं सभा में सदस्यों द्वारा प्रबंधन के दमनकारी रवैया को लेकर भारी रोष देखने को मिला। सभा की अध्यक्षता संतोष मौर्य क्षेत्रीय संगठन सचिव और सभा का सफल संचालन तपस प्रसाद मंडल सचिव द्वारा किया गया। इस मौके पर इंजीनियर मंगला प्रसाद, इंजीनियर मिठाई लाल, इंजीनिसर एसके भाष्कर, नीरज सोनी, मोहन लाल, रोहित कुमार, चित्रसेन प्रसाद, मनोज पटेल, बाबुनंदन, इंद्रजीत पटेल, मिथलेश यादव, प्रमोद यादव, शशिकांत पटेल, अजय सिन्हा व अन्य अवर अभियंता प्रोन्नत अभियन्ता उपस्थित रहे।