फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवा बेहतर पर्यावरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार चौराहा से निकलती जागरूकता रैली टेरी के छात्र व छात्राएं। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आने और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने का संदेश दिया गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी), पीजी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जेन जेड फॉर ग्रीनर टुमारो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार पूर्वांचल की विकास संभावनाओं को सतत विकास की दिशा में ले जा सकते हैं। उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने में युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करना जरूरी है। कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल कर हरित भविष्य की दिशा में योगदान दे सकते हैं। इसके बाद एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स-गाइड्स और रोवर्स-रेंजर्स के विद्यार्थियों ने टेरी पीजी कॉलेज मैदान से विकास भवन तक रैली निकाली। इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्व. राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में डीएफओ अजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी और शिक्षाविद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें