मरदह। थाना क्षेत्र हैदरगंज गांव के सामने बुधवार की शाम 6.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर वाहन को बचाने के चक्कर में सेब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गोलंबर के पास रेलिंग को तोड़ते हुए छह फुट गहरे पानी ीाभरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदी सैकड़ों सेब की पेटियां फट गईं और सेब बिखर गया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग निवासी ट्रक चालक यासिर ने बताया कि करीब एक हजार पेटी सेब लेकर ट्रक से पटना (बिहार) जा रहे थे। सामने जा रहे वाहन को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक पर सवार चालक यासिर और सह-चालक फैजान बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।