फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या, एक दिन पहले था घर से लापता 

Tue, 02 Feb 2021 07:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैदराबाद से तीन माह पहले घर आए युवक की सोमवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव गाजीपुर जिले के मदनपुरा गांव के समीप खेत में मिला। युवक के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एवं परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


मधुमालपुर उर्फ मदनपुरा गांव निवासी राकेश गुप्ता (30) हैदराबाद में एक निजी कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था और तीन माह पहले वह घर आया था। इसके बाद से वह यहीं पर रह रहा था। उसके पिता लक्ष्मी गुप्ता, मां रामरती देवी और बड़ा भाई डब्लू धनबाद में रहते हैं। यहां चाचा का परिवार रहता है।

सोमवार देर शाम घर से किसी काम के लिए निकला था। फिर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार दिन में 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने अरहर के खेत में उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


खबर मिलते ही परिवार वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। युवक की शादी पांच साल पहले सोनी से हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी राही भी है। मृत युवक के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह ने भी मौका मुआयना कर परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। पुलिस तहकीकात कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें