फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में युवक ने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नाव से गंगा में लगाई छलांग, डूबा

Fri, 16 Apr 2021 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर के गहमर क्षेत्र के नरवा घाट पर शुक्रवार को नहाने गए युवक ने मित्रों के साथ नाव से गंगा में छलांग लगा दी और गहरे पानी में जाकर डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


गहमर गांव के उत्तर टोला खेलू राय पट्टी निवासी राजू शर्मा (35) अपने साथियों के साथ पूजा के कार्यक्रम में नरवा गंगा घाट गया था। सभी पूजा के लिए नाव से उस पार गए थे।  सुबह करीब आठ बजे लौटानी में घाट से कुछ पहले राजू और उसके कुछ मित्र नहाने लिए नाव से गंगा में कूद पड़े। अन्य युवक तो बाहर निकल आए लेकिन राजू का पता नहीं चला तो उसके मित्र शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर घाट पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंच गए। 

पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। युवक राजू गांव पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे रितिका, अंशु हैं। उसकी पत्नी ममता देवी एवं मां तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि  युवक राजू शर्मा के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर है उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें