फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी को दवा दिलाने जा रहा युवक ट्रक की चपेट में आया, पिता की मौत, पुत्री घायल

Mon, 04 Jan 2021 04:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामतवक्का गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर हुआ है, जिसमें वेल्डर की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सीएचसी पर पुत्री का प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के नईकोट निवासी ईश्वरचंद्र मौर्य(48) गोपालपुर गांव में दूसरे की दुकान पर वेल्डिंग का कार्य करते थे। सुबह वह बाइक से अपनी पुत्री सपना को दवा दिलाने के लिए सैदपुर आए थे। वहां दवा दिलाने के बाद पुत्री को घर छोड़ने जा रहे थे कि रामतवक्का गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वेल्डर के सिर और कमर में गंभीर चोट आई। हादसे में उसकी पुत्री सपना भी गंभीर रूप घायल हो गई। आसपास के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचते चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाई, जहां डाक्टरों ने वेल्डर को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्री को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजन सीएचसी पहुंचे व शव देखकर बिलखने लगे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें