फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सऊदी में वेतन विवाद के बीच गाजीपुर के युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या में नवपुरा गांव निवासी----मृतक विनोद यादव की फाइल फोटो। स्रोत- पर
विज्ञापन
जखनियां (गाजीपुर)। रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए क्षेत्र के एक युवक विनोद यादव (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नवपुरा गांव में मातम पसर गया। परिजन अब शव के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई लाल बहादुर यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई विनोद यादव (36) करीब नौ माह पहले रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। उनके साथ काम कर रहे उनके भाई प्रमोद यादव ने 12 जुलाई की रात को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी। बताया कि जिस कंपनी में दोनों काम करते थे, वहां वेतन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान रात में कमरे में मौजूद तीन लोगों ने कथित तौर पर विनोद यादव के सिर में गोली मार दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
लाल बहादुर यादव ने बताया कि उनका भाई प्रमोद यादव अभी भी सऊदी अरब में हैं और स्थानीय पुलिस की जांच व अन्य कानूनी प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार फोन से संपर्क में है, लेकिन अभी तक शव भारत भेजे जाने की कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल सकी है। पूरा परिवार सरकार से जल्द शव स्वदेश लाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

विनोद यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी कुसुम देवी, दो बेटियां, एक बेटा और वृद्ध माता मेवाती देवी हैं। घटना के बाद पत्नी और मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों के अनुसार विनोद इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब में काम कर चुके थे। उनके दो भाई भी वहीं कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही सऊदी जाने के लिए निकला एक भाई रास्ते से ही लौट आया।
घटना की खबर गांव पहुंचते ही नवपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं। परिजनों ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से शव को शीघ्र भारत लाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें