जमानिया कोतवाली क्षेत्र के चक्कबंध गांव के गंगा तट पर शुक्रवार की सुबह दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नदी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गोताखोरों की सहायता से खोजने में जुटी हुई है। नगर के स्टेशन बाजार के रहने वाले मन्नू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल (18) शुक्रवार को अपने साथियों के साथ नहाने चक्काबाध पंप कैनाल के पास गंगा घाट पर नहाने गया था।
जलस्तर बढ़ जाने की वजह से वह तेज धारा में चला गया और डूबने लगा। पास ही नहा रहे संदीप, बेचन व रवि निवासी स्टेशन बाजार की नजर डूब रहे मन्नू पर पड़ी तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज धारा में चला गया और डूब गया। दोस्त उसे बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तटवर्ती मल्लाह तथा गोताखोरों के सहायता से खोजबीन में जुटी हुई है।