फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़कीबारी गांव में मंगलवार की देर रात टूटकर जमीन पर गिरे विद्युत तार में करेंट से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पुत्र ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बड़कीबारी गांव निवासी भुवाल यादव (33) नगर के शाहनिंदा चटटी पर चाय की दुकान चलाता है। रोज की तरह मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर आया। देर रात करीब दस बजे किसी कार्यवश खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पहले से टूटकर गिरे करेंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गया। तार में सटकर चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह भुआल को तार से छुड़ाया। परिवार के लोग गांव वालों के साथ आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। पत्नी पुष्पा के साथ ही उसके बच्चे और परिवार के अन्य लोग चीख-पुकार करने लगे। मौके पर पहुंचे लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। मृतक भुवाल चाय की दुकान के सहारे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके छह पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। यह सभी अभी छोटे हैं। इन बच्चों को देख लोगों की आंखे छलछला जा रही थी। लोग घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई देते रहे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे रामप्रवेश ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें