फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की रेलिंग से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हरपुर में बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक की घर की रेलिंग से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोटेदार अनिल कुमार कनौजिया का पुत्र इंद्रजीत उर्फ गोलू कनौजिया (22) घर के छत की रेलिंग पर बैठ कर मोबाइल से बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन सहित आस पास के लोग मौके पर पहुंचे, तो इंद्रजीत दर्द से कराह रहा था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि छत से गिरने की वजह से उसे सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता कोटे की दुकान चलाते हैं और माता निजी चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें