फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक के आउटर सिग्नल से पहले पोल संख्या 681/10 के पास रविवार को मगध एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस से एक 45 वर्षीय युवक के कटकर मौत होने जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरपीएफ की सूचना जीआरपी दिलदारनगर ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर बाद ग्रामीणों ने मृतक की पहचान भरत गुप्ता (45) निवासी गहमर पट्टी चौधरी राय के रूप में की। जीआरपी की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में दिलदारनगर के जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि डाउन मगध एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान ग्रामीणों के द्वारा गहमर गांव के चौधरी राय पट्टी निवासी के रूप में की गई। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें