Ghazipur Latest News: गाजीपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक दबंग ने दंगल प्रतियोगिता के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर चाकू से हमला कर दिया। उसने हमला करने से पहले उनका पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
गाजीपुर जिले के मौधा गांव में कुश्ती दंगल के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मंगलवार को एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। उसने पहले पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
मौधा गांव में मकर संक्रांति पर कंचल वितरण और दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दंगल चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव सरसई का विकास वहां पहुंचा। उसने वहां पहले से मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल खरयार का पैर छुआ। उन्होंने आशीर्वाद दिया। इसके बाद उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया।
चाकू से ताबड़तोड़ तीन बार प्रहार किया। दो बार गले में और एक बार चहरे पर वार किया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। हमले के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।