दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के वृंदावन गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर कटा एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव के लोगों भीड़ लग गई। ग्रामीण परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
वृंदावन गांव के लोग रेलवे लाइन के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक पर पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इधर शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त रायपुर झोटना गांव निवासी सतीश राम (32) के रूप हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते कोतवाली पहुंच गए। इधर पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सतीश राम तीन भाई दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई ज्ञानप्रकाश तथा छोटा भाई मंतू हैं। भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।