फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे पर लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर थाना क्षेत्र के होलीपुर गांव में एक युवक ने सोमवार की देर रात घर के पीछे आम के पेड़ की टहनी से फंदे पर लटककर जान दे दी। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवाजीत शर्मा (18) कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहते थे। घर पर ज्यादा नहीं रहते थे। तीन चार दिनों से वह घर नहीं आ रहा थे और चट्टी चौराहे पर घूमते रहते थे। सुबह उनका शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि युवक काफी अवसाद में रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें