फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंद कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
फोटो-03- मृतक सूरज चौहान-फाइल फोटो-स्रोत-परिजन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। खुदाबक्खसपुर गांव की चौहान बस्ती में बृहस्पतिवार की रात सूरज चौहान (22) घर के बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे दुल्लहपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूरज माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूरज की मां प्रेमा चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बेटे ने खाने-पीने के लिए 200 रुपये मांगे थे। इसके बाद उसने खाना खाया और घर के कुछ काम निपटाए। घर के बिजली कनेक्शन में आई खराबी भी ठीक की। फिर वह गांव में गया और कुछ देर बाद लौटकर रोजाना की तरह अपने कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। हम लोगों को लगा कि वह आराम कर रहा है।
रात करीब आठ बजे के बाद बगल के कमरे में बने छेद से झांककर देखा तो वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद किसी तरह कमरे में प्रवेश कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूरज के पिता लहरी चौहान रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। परिवार में तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें