Ghazipur News: घाट पर नहा रहे लोगों ने युवक को पानी में डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिए। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मृतक की मां तारा देवी और पिता राधेश्याम रोते बिलखते पहुंच गए।
गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जौहरगंज पावर हाउस के पास बुधवार की शाम नहाने के लिए नाव से एक युवक ने गंगा में छलांग दी। इस दौरान युवक का सिर पानी के अंदर पत्थर से जा टकराया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने करीब 15 मिनट बाद तलाश के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक गांव की एक महिला के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज श्मशान घाट आया था। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव की एक वृद्ध महिला का निधन हो गया था। गांव निवासी गोलू गोड़ (24) भी ग्रामीणों के साथ अंतिम संस्कार के लिए जौहरगंज घाट आया था।
दाह-संस्कार के बाद कुछ दूरी पर स्थित पावर हाउस के सामने लोग गंगा स्नान के लिए गए थे। वहां नाव पर युवक चढ़ गया और नहाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान उसका सिर पत्थर से टकरा गया और उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।