फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग से दो झोपड़ी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के पास एनएच 24 के किनारे स्थित पान की गुमटी के पीछे झोपड़ी में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हेतिमपुर गांव निवासी बुद्धिराम बिंद सड़क किनारे गुमटी में पान की दुकान और पीछे झोपड़ी में चार भैंस एवं एक गाय का पालन कर परिवार का भरण पोषण कई वर्षों से कर रहे थे। दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा खूंटे में बंधे पशुओं को खोलकर बाहर निकाले और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पर आग को नियंत्रित किया। आग में दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें