फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में यश मौर्या ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। रांची प्रांत के बिरसा मुंडा स्टेडियम (खेल गांव) में विगत छह से 10 जनवरी तक 69वीं अंडर-17 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (बालक व बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के रिजर्व टीम इवेंट में शामिल अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव के कक्षा 10 के छात्र यश मौर्या ने सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती व अन्य शिक्षकों ने यश मौर्या व उनके व्यायाम शिक्षक हरीश श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विद्यालय की ओर से खिलाड़ी को भविष्य में हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें