फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम

विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बृजेश यादव। स्रोत- प्रशिक्षक
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में कोटिशा अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पहलवानों की इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है।
विज्ञापन

कोच रामजी यादव पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रोशन यादव ने प्रयागराज के धर्मेंद्र कुमार को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 65 किलोग्राम भार वर्ग में बृजेश यादव ने मुरादाबाद के अभिषेक को तथा 79 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक यादव ने बरेली के अमन को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
उन्होंने कहा कि कोटिशा अखाड़े के पहलवान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। पहलवानों की इस उपलब्धि पर उदयवीर यादव, रोहित दिवाकर, जयदीप, जुगनू, जयशंकर, विशाल, देवव्रत, अमन, मनीष और पवन सहित अन्य पहलवानों ने प्रसन्नता जताते हुए विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें