फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के घर दस्तक दे लुभा रहे पार्टी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। इसके बाद से ही संभावित प्रत्याशी और विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही दावेदार सेलफोन के जरिये अपने समर्थकों से जनता का मूड भी भांपने लगे हैं। इसके बावजूद मतदाता पूरी तरह से चुप्पी साधे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

संभावित दावेदारों को यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि मतदाता किसको अपना प्रतिनिधित्व सौंपेंगे। इसके अलावा दावेदार पार्टी आलाकमान तक टिकट पक्का करने के लिए भी लखनऊ, दिल्ली तक एक किए हुए हैं। वहीं राजनीतिक दल भी गोपनीय तरीके से जिलों में अपने लोगों को भेज टिकट मांग रहे संभावित प्रत्याशियों की मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता एवं कार्यशैली आदि के बारे में ब्यौरा जुटा रहे हैं। दावेदारों की लंबी फेहरिस्त से पार्टी आलाकमान को इनके चयन को लेकर माथापच्ची करनी पड़ रही है। सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दल अपने किसी कार्यकर्ता, नेता के साथ नाराजगी मोल लेना नहीं चाहते हैं। टिकट वितरण से पूर्व पार्टियां सबको संतुष्ट करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें