इससे पहले बृहस्पतिवार को भी करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 25 वर्षीय अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद सफलता नहीं मिलने से शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
तीन दिन से लापता महिला का शव गड्ढे में मिला
शादियाबाद थाना क्षेत्र के इंद्रपुर छीड़ी गांव में बृहस्पतिवार को गांव के बाहर स्थित पानी भरे गड्ढे में तीन दिन पूर्व घर से लापता एक महिला का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी महिला गुड़िया देवी (45) पत्नी ओमप्रकाश राम मिर्गी से पीड़ित थी। बराबर मिर्गी के दौरे पड़ते थे। तीन दिन पहले वह अचानक घर से गायब हो गई थी। घर वालों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास लेने खेत के तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव से बाहर गड्ढे में महिला का शव देखकर शोर मचाने लगी।