फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, पत्रकार, दलित, व्यापारी, पुलिस कोई भी सुरक्षित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पाटी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को लोहिया भवन कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सरकार का अत्याचार, भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इस सरकार में महिला, पत्रकार, दलित, व्यापारी, पुलिस कोई भी सुरक्षित नहीं है। चारों तरफ जंगलराज है।
विज्ञापन

बैठक में श्री यादव ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी और लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मृतक पत्रकार और महिला के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा करने की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार से मृतक पत्रकार विक्रम जोशी और आत्मदाह करने वाली महिला को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग किया। इस अवसर पर सदानंद यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक बिंद, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राकेश यादव, प्रभुनाथ राम, विनोद शर्मा, संजय सिंह, नन्हे, लड्डन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें