फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी से लटकती मिली महिला की लाश

Mon, 30 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के नादेपुर गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में फांसी से लटकती हुई पाई गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर हत्या करने के बाद बहन को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



जंगीपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी बेचन यादव की बेटी कुसुम यादव (26) की शादी दिसंबर 2009 में बहरियाबाद के नादेपुर गांव निवासी लल्लू यादव के साथ हुई थी। सोमवार की भोर में कुसुम के ससुराल वाले खेत पर काम करने गए थे। पति लल्लू का कहना है कि जब परिवार के सदस्य कामकर घर लौटे तो देखा तो कुसुम को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके कमरे में लोग गए तो देखा कि कुसुम पंखे की कुंडी से फांसी लगा लटक रही थी। उसका कहना है कि कुसुम ने आत्महत्या कर ली है।

इस घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता बेचन यादव ने आरोप लगाया कि कुसुम की विदाई के लिए रविवार को पंचायत हुई थी लेकिन ससुराल वालों ने उसकी विदाई नहीं की। आरोप लगाया कि सोमवार की भोर में ससुराल वालों ने कुसुम की हत्या करने के बाद उसकी लाश को फांसी से लटका दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने का काम किया।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुसुम का पैर जमीन से छू रहा था। इससे कुसुम की आत्महत्या किए जाने पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विकास पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई बहलोलपुर निवासी सुरेंद्र यादव की तहरीर पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की कुसुम की मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें