कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद जैनुल बशर की चौथी पुण्य तिथि रजदेपुर स्थित आवास पर रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रदान करते थे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 1977 में गाजीपुर में राजनीति में प्रवेश किया। 1980 से 85 और 1985 से 1990 तक यहां से कांग्रेस के सांसद रहे। उन्होंने गाजीपुर के विकास के लिए अनेकों कार्य किये। पार्टी के संगठन को भी मजबूत किया। वरिष्ठ नेता डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को बेहद प्यार और सम्मान प्रदान करते थे। अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि उनके निधन से गाजीपुर में पार्टी को भारी क्षति पहुंची।
श्रद्धांजलि सभा में राम नगीना पांडेय, मो. समीउल्ला खां, आशुतोष गुप्त, इरफान बशर, अनुराग पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, शबीउलहसन, राफे ज्या, मनसूर आलम राईनी तथा सैयद इब्रतुल्ला आदि उपस्थित थे। संचालन मो. राशिद ने किया।