फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत, मासूम झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मसोन गांव में रविवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक मासूम झुलस गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मासूम का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी धानमुनी देवी करीब (40) दोपहर में पशुओं के लिए घास लाने सिवान गई थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। वर्षा से बचने के लिए घर के तरफ आ रही थी कि तेज आवाज के साथ कड़की बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। हादसे के बाद ग्रामीण एवं परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। उधर, कनुवान गांव निवासी अवधेश राजभर का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश राजभर झोपड़ी में सो रहा था। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के चपेट में आने से उसका बाया हाथ झुलस गया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें