फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे पर स्टील के बक्से में मिला प्लास्टिक से सील महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 01 Apr 2024 10:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक स्टील के बक्से में प्लास्टिक से सील महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
Ghazipur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कंसहरी भवानीपुर गांव एफसीआई गोदाम के सामने बक्से में महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक बक्से में महिला का शव प्लास्टिक से सील किया हुआ मिला है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर भवानीपुर गोदाम के पास रविवार की रात ग्रामीणों की नजर एक स्टील के बक्से पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से को खोला तो प्लास्टिक से सील महिला का शव पड़ा मिला। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। 

महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भिजवाया। थानाध्यक्ष मरदह धर्मेंद्र पांडेय ने बताया महिला का शव बक्से में मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें