बाराचवर ब्लॉक के बड़े गांवों में असावर गांव शामिल है फिर भी यहां रोडवेज बसाें का संचालन जिला मुख्यालय से नहीं होता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोग प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते हैं। गांव निवासी प्रदीप कुमार राय, विश्वानंद तिवारी, मुन्ना राय, अवधेश राय ने बताया कि असावर गांव बाराचवार ब्लॉक के बड़े गांवों में शुमार है, किंतु यहां आवागमन की सुविधा का अभाव है।
यहां से जिला मुख्यालय या कहीं भी जाने के लिए तीन-चार किलोमीटर दूर दुबिहा या सिउरी अमहट जाकर जीप, ऑटो, बस या फिर दस किलोमीटर चलकर करीमुद्दीनपुर अथवा रसड़ा जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है।
दर्जनों गांव असावर, कमसडी, हरदासपुर, नेवादा, गोविंदपुर, बखरिया डीह, भठवा, सरेजा, राजापुर, दलपतपुर, बाकी, अफलेपुर महुआरी, खड़हरा आदि गांवों के लोगों को परिवहन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।