नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार की देर शाम एक महिला ने पति और उसकी प्रेमिका की चप्पल से धुनाई कर दी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह पति और प्रेमिका को महिला से बचाया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
एक व्यक्ति की स्थानीय बाजार में दवा की दुकान का है। उसका प्रेम-प्रसंग एक युवती से चल रहा था। जब इसकी जानकारी दवा दुकानदार की पत्नी को हुई तो वह देर शाम दुकान पर पहुंच गई। पति और उसकी प्रेमिका एक साथ देखकर महिला आगबबूला हो गई और दोनों की चप्पल और जूते से धुनाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह समझा- बुझाकर लोगों ने महिला से दोनों को छुड़ाया। वहीं मौका पाकर प्रेमिका वहां से फरार हो गई, काफी समझाने पर मामला शांत हुआ।