फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की देर रात हुए अलग-अलग सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

यूसुफपुर खड़वा निवासी रेशमा देवी(68) और उनका पुत्र सुरेश राजभर देर शाम को खाना खाकर हंसराजपुर बाजार में सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पूरब दिशा से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जब-तक घटनास्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी मनिहारी लाया। जहां डाक्टरों ने रेशमा देवी को मृत घोषित कर दिया और युवक सुरेश राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि रेशमा देवी का हंसराजपुर बाजार में भी मकान है। जहां वह अपने तीन पुत्रों के साथ रहती थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर एक अन्य हादसे में खतीबपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक टड़वा टप्पा सौरी निवासी गोविंद राजभर (20) की बिजली के पोल से टकरा मौत हो गई। गोविंद की अभी पंद्रह दिन पहले 17 मई को शादी हुई थी। गोविंद राजभर बुधवार की दोपहर बरईपार गांव में अपने ममेरे भाई मनोज राजभर के घर गया था। इसके बाद सिंहनाथ चुरामनपुर गांव बहन के घर से वह देर रात घर लौट रहा था कि खतीबपुर गांव के पास बिजली के खंभे से बाइक टकराने से उसकी मौत हो गई। गोविंद अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें