कासिमाबाद के पास क्षतिग्रस्त की हुई पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तारबंदी। संवाद
- फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर सुरक्षा की दृष्टि से की गई तारबंदी ग्रामीणों की लापरवाही के चलते जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। किसानों द्वारा खेतों तक पहुंचने के लिए तारबंदी काटकर आवागमन का रास्ता बना लिया गया है। इससे एक्सप्रेस-वे पर बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। विगत कुछ महीनों से क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर किसानों ने तारबंदी को नीचे से काटकर या हटाकर एक्सप्रेस- वे पर चढ़ने-उतरने का अस्थायी रास्ता बना लिया है। इससे जहां एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
वहीं बेसहारा पशु भी आसानी से एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर रहे हैं। पूर्व में तारबंदी होने के कारण पशुओं का प्रवेश रुक जाता था, लेकिन अब तार कटने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ओरिएंटल कंपनी के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां- जहां तारबंदी काटे जाने की शिकायत मिलती है, वहां उसे तत्काल बंद कराया जाता है। सचल गस्ती टीम निगरानी के दौरान पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है।