फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा, गलन से परेशानी

Sat, 07 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
सुहवल के पास घना कोहरा के बीच स्कूल जाते बच्चे।
विज्ञापन
ठंड के कहर से न सिर्फ इंसान, बिल्क पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। नगर सहित ग्रामीण इलाके में जानवर और पक्षी न के बराबर हैं। मगर जो हैं, उनकी भी इस मौसम में शामत आ गई है। शहर के एक होटल की छत पर शनिवार को दस से अधिक कबूतर मरे मिले। ग्रामीण इलाके के बगीचों का भी यही हाल है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के पास दो बंदरों की मौत के बाद यहां बंदरों  की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। यही हाल दियरांचल तथा जंगल में रहने वाले जानवर और पक्षियों का है।
विज्ञापन


मौसम का उतार-चढ़ाव बदस्तूर जारी है। शनिवार को भी कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई। इसके चलते हाईवे व सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। जबकि सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। करीब 11 बजे के बाद निकली धूप भी लोगों को ठंड से अधिक देर राहत नहीं दे सकी। शाम ढलते ही कोहरा एवं सर्दी बढ़ने से लोग घरों का रुख करने पर मजबूर हो गए। जिले में सुबह करीब साढ़े दस बजे तक आसमान में घने कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार बिल्कुल धीमी थी।

पारा सामान्य से नीचे रहने तथा सर्द हवाओं के चलते बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों को रवाना हुए। लगभग 12 बजे आसमान में सूर्य के दर्शन हुए। इस पर लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए घरों के बाहर जमा हो गए। तीन किमी की रफ्तार से चलने वाली उत्तर पूर्वी हवा लोगों को गलन का एहसास कराती रही। शाम ढलते ही फिर से कोहरा शुरू होने और गलन बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


उधर पिछले एक पखवारे से ठंड के कारण बाजार में लोगों की भीड़ काफी कम हो गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य बाजारों की रौनक गायब है। सुबह शाम लोगों की चहल-पहल भी बंद है। दूकानदार भी पूरे दिन ग्राहकों की प्रतिक्षा करते देखे जा रहे हैं। ठंड ने आवाम के साथ पशु-पक्षी को भी बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें