धानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत रविवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गरीब परिवार की 50 गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे। मधु भारत गैस एजेंसी की ओर से रविवार को आयोजित नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण शिविर के मुख्य अतिथि रेलराज्य मंत्री ने कहा की गाजीपुर में 50 हजार गरीब परिवारों को कनेक्शन दिया जाएगा।
भारत पेट्रोलियम के एक्जिक्यूटिव डाइरेक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा की तीन वर्ष में पांच करोड़ परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
इसका नि:शुल्क वितरण करना है। इस मौके पर रेल राज्य मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जितेन्द्र राय, बृजेश राय, कृष्णविहारी राय, रमाकान्त राय, रामाशंकर जायसवाल, छोटे राय, गुलाम मजहर खां, विजय वर्मा, संतोष पाण्डेय, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पंकज राय एवं संचालन रमाशंकर उपाध्याय ने किया।उधर प्रधानमंत्री मंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी एचपी गैस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बलिया के सांसद भरत सिंह ने 51 पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया।
इस मौके पर सांसद ने बताया कि केन्द्र सरकार की इस योजना का शुभारंभ बलिया से प्रधानमंत्री ने किया था ताकि गरीब महिलाओं के घर में गैस पहुंच जाए। इस मौके पर एचपी गैस के सेल्स अधिकारी विवेक दक्ष, विरेन्द्र राय, विनोद राय, जितेन्द्रनाथ पांडेय, नथुनी सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्रीकान्त राय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.दिनेशचन्द्र राय तथा संचालन श्यामराज तिवारी ने किया। आभार सुनीता राय ने व्यक्त किया।