फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर से ईएमयू होगी रवाना

Wed, 14 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की ओर से बक्सर से वाराणसी तक जाने वाली ईएमयू सवारी गाड़ी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर स्थानीय स्टेशन से 16 जनवरी को रवाना करेंगे।

 इस कार्यक्रम के सिलसिले में मंगलवार को दानापुर मंडल मुख्यालय से मंडल रेल प्रबंधक एनके गुप्त का अधिकारियों के साथ यहां आगमन हुआ।

बक्सर से वाराणसी तक ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के विस्तारीकरण का रेल राज्यमंत्री के बक्सर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम रद्द कर स्थानीय स्टेशन से ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम 16 जनवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को देखते हुए रेल अधिकारी रेलवे पार्क में मंच तथा सभास्थल पर सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर की साफ-सफाई कर चमकाने में जी-जान से जुट गए हैं।

डीआरएम ने रेलवे पार्क, सरकुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग के निर्माण के साथ बनाए जा रहे रेल टिकट तथा आरक्षण भवन का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

 सरकुलेटिंग ऐरिया में जल-जमाव न होने की हिदायत दी। प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय के पास दुर्गंध और परिसर में फैला कूड़ा देख उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया।

 पथ प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराने पर बुकिंग काउंटर के कंप्यूटर का खराब की-बोर्ड बदलने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म संख्या-1 पर टूटी पड़ी लोहे की बेंच को तत्काल हटवाकर माडल स्टेशन के
विज्ञापन


अनुरूप बेंच निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीईएन तृतीय गौरव कुमार, एईएन बक्सर आदित्य प्रकाश, एसएसई एमएस शर्मा, आईओडब्लू पीके सिंह, स्टेशन प्रबंधक एके मिश्र आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें