फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नीलगाय के हमले में पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव के पास नेशनल हाईवे 124 सी पर सोमवार की दोपहर नीलगाय के हमले में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी के अनुसार, सेवराई गांव निवासी आलोक रंजन सिंह ने बताया कि भदौरा निवासी संजय कुमार सिंह पत्नी रंजना देवी (56) को बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। गांव के पास नेशनल हाईवे 124 सी पर नीलगाय ने हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को भदौरा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रंजना देवी को मृत घोषित कर दिया। इधर, प्राथमिक उपचार के बाद पति संजय कुमार सिंह की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें