फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति को आंखों के सामने जिंदा जलते देख पत्नी बेसुध, बेबश होकर देखते रहे लोग, कोई कुछ न कर सका

Sat, 22 Apr 2023 09:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। हाईटेंशन तार बाइक सवार पति-पत्नी पर गिरा। पत्नी करंट के झटके से दूर जा गिरी और वह बच गई। हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पति जिंदा जल गया। 
विज्ञापन
जिंदा जला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। हाईटेंशन तार बाइक सवारों पर गिरा। घटना में बाइक चला रहा बासूपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (40) की मौत हो गई। वह बाइक से अपनी पत्नी को दवा दिलाने जा रहा था। पत्नी करंट के झटके से दूर जा गिरी और वह बच गई। हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पति जिंदा जल गया। नजारा देख पत्नी बेसुध हो गई।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोग बेबश नजर आए।  सैदपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार शनिवार दोपहर अपनी पत्नी तारा देवी को दवा दिलाने के लिए भीतरी गांव स्थित चट्टी पर नहर के किनारे से जा रहा था। मोससिनपुर गांव के पास खेत में खड़ा 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन विद्युत पोल अचानक से उनके ऊपर गिर गया।

इस कारण वीरेंद्र हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस दौरान तेज विद्युत झटके से वीरेंद्र की पत्नी तारा दूर जा गिरी। वहीं हाई वोल्टेज के कारण वीरेंद्र और उसकी बाइक में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता वीरेंद्र पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। पति आग में जलता रहा और उसकी पत्नी मदद की गुहार लगाती रही।

विज्ञापन

वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
बिजली तार के कारण मौके पर मौजूद लोग बेबश नजर आए। मौके पर ही विरेंद्र की मौत हो गई। उसकी पत्नी बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए वीरेंद्र की पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई। कुछ ही देर में सैदपुर क्षेत्राधिकारी बीके शाही, कोतवाल वंदना सिंह, भीतरी पुलिस चौकी इंचार्ज तरुण पांडे के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेजा। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। घटना की खबर सुनते ही वीरेंद्र के परिजन दहाड़ें मारकर विलाप करने लगे। सब इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। वीरेंद्र अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पिकअप चालक की सड़क हादसे में मौत

सेवराई गांव निवासी पिकअप चालक की बिहार के भागलपुर से सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सेवराई गांव के संतोष सिंह बिहार प्रांत के भागलपुर में स्काइलर कंपनी के तहत मुर्गी फार्म के लिए पिकअप वाहन चलाने का काम करता था। शनिवार सुबह भागलपुर से सुल्तानगंज हाईवे पर मुर्गी का बच्चा लेकर पिकअप से जा रहा था। उसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के बाद अनियंत्रित वाहन से खुद को बचाने के लिए वह बाहर कूद गया। इतने में पीछे से आ रही दूसरी वाहन ने उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में संतोष का सिर पूरी तरह से कुचल गया था। इससे उसकी पहचान करने में काफी मुश्किल आई। आधार कार्ड और वाहन से मिले अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की जा सकी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश गाजीपुर जनपद के गहमर थाना के सेवराई गांव निवासी संतोष सिंह (36) पुत्र श्रीराम सिंह के रूप में की गई। वहीं, मृतक की पत्नी माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इनके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें